| | |


बघेली लोक दर्शन

‘बघेली लोक दर्शन’ विंध्य क्षेत्र कि लोक कला, लोक संस्कृति, लोक साहित्य और परम्परा का पहला ऑनलाइन विश्वकोष है | यहाँ सम्पूर्ण बघेलखण्ड क्षेत्र की बोली व क्षेत्रगत कलारूपों जनजीवन व लोक साहित्य का क्रमिक विवरण दिया गया है | बघेलखण्ड के तमाम अलग-अलग जिलों उनकी क्षेत्रगत विविधताओं को एक जगह प्रस्तुत किया जा रहा है ताकि हम “बघेली माटी” को समग्रता में जान सकें | यहाँ पर हम बघेलखण्ड क्षेत्र के विविध लोकगीत, लोककथा, लोकगाथा, लोकसंगीत, लोकोक्ति, लोक खेल, मुहावरे, किहनी, लोकवार्ता, लोकवाद्य, परम्परा संवाहक, लोक संस्कृति, लोकरीति-नीति, परम्परा, ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल, जिलाबार कल्चरल मैप के साथ-साथ वहाँ के दैनंदिन जीवन व जीवन मूल्यों को एक प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं | आज हिंदुस्तान हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है ऐसे में हमारा लोक एवं उसका विज्ञान तथा दर्शन पीछे क्यों रहे ? लोक ही समस्त भारतीय परम्पराओं, सभ्यताओं और संस्कृतियों का मूल है | दूसरे शब्दों में कहें तो भारत का ह्रदय उसका अपना लोक है, ग्राम्य जनजीवन व संस्कृति है |

हमारी टीम

यह सूची अभी अधूरी है व निर्माण कि प्रक्रिया में है | भारत लोक दर्शन केवल एक ऑनलाइन परियोजना नहीं बल्कि स्वयंसेवकों, शोध कर्ताओं एवं लोक प्रेमियों का एक समाज है | यहाँ सभी स्वयंसेवक बघेली लोक दर्शन के विकास के लिए किसी न किसी रूप से सहायता कर रहे हैं | यह सूची हर बार अक्रमिक रूप से विकसित होती रहेगी |