| | |

कॉपीराइट के बारे में बताएं

इंटरनेटआज के युग में सूचना प्रसार का सबसे बड़ा, लोकप्रिय और सशक्त माध्यम है | वर्तमान युग में इंटरनेट पर किसी भी सूचना को फैलने से रोका नहीं जा सकता | बघेली लोक दर्शन पर हम विन्ध्य के भिन्न-भिन्न जिलों के वाचिक और लिखित परम्परा संस्कृति, साहित्य और कलारूपों को प्रस्तुत करने वाले हैं |
इस साइट पर क्षेत्रीय लिखित लोक साहित्य में रचनाकारों की रचनाएं भी शामिल की जावेंगी | इस प्रकार ‘बघेली लोक दर्शन’ रचनाकार, प्रकाशक और पाठक सभी के लिये लाभकर है | इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि बघेली लोक दर्शन भारतीय लोक संस्कृति को विश्व भर में प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम है |
फिर भी यदि किसी रचनाकार / कॉपीराइट-धारक को कोई आपत्ति है तो उनसे अनुरोध कि वह भारतीय लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए, बघेली लोक दर्शन के योगदानकर्ताओं से अनजाने में हुई भूल को क्षमा कर दें | यदि कॉपीराइट-धारक को कोई आपत्ति है तो कृपया info@bagheli.org पर सूचित कर दें | जिन रचनाओं के बघेली लोक दर्शन में होने पर उनके कॉपीराइट-धारक आपत्ति प्रकट करेंगे तो उन्हें यहाँ से हटा दिया जाएगा |

त्रुटि के बारे में बताएं

बघेली लोक दर्शन एक खुली परियोजना है | इस साइट में बहुत से योगदानकर्ताओं ने सामग्री को संकलित और व्यवस्थित करने का कार्य किया है | इसके अलावा साइट में संकलित सामग्री विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है | यह बघेली लोककला, संस्कृति, साहित्य एवं परम्परा की सबसे विशाल ऑनलाइन परियोजना है जो बेहद सीमित संसाधनों के सहारे चलती है | ऐसी स्थिति में यह संभव है कि साइट में कुछ ग़लतियाँ रह जाएँ | बघेली लोक दर्शन का आपसे आग्रह है कि आप angragsidhi@gmail.com पर ईमेल के ज़रिए हमें ग़लती की सूचना दें | हम यथाशीघ्र ग़लती को सुधार देंगे |
आप जिस त्रुटि-सुधार के लिए कह रहे हैं - यदि उसके लिए आपके पास कोई स्रोत हैं तो कृपया उसके बारे में भी अपनी ईमेल में बताएँ | हम सबके आपसी सहयोग से ही ‘बघेली लोक दर्शन’ और विकीपीडिया जैसी खुली परियोजनाएँ समृद्ध और परिमार्जित होती हैं |

आपकी टिप्पणियाँ